स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति: अब स्मार्ट हॉस्पिटल और AI से होगा बेहतर इलाज, जुड़िये अमर उजाला के विशेष वेबिनार से
क्या आपको याद है वो दौर, जब डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ता था और लैब रिपोर्ट्स के लिए कई दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था? टीबी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझते करोड़ों भारतीयों के लिए चिकित्सा सुविधा पाना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन आज, टेक्नोलॉजी ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।
23 Feb 2026
|
24
नई दिल्ली। क्या आपको याद है वो दौर, जब डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ता था और लैब रिपोर्ट्स के लिए कई दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था? टीबी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझते करोड़ों भारतीयों के लिए चिकित्सा सुविधा पाना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन आज, टेक्नोलॉजी ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।
स्वास्थ्य सेवाओं की इसी बदलती तस्वीर और आधुनिक तकनीक की भूमिका को गहराई से समझने के लिए अमर उजाला लेकर आ रहा है एक विशेष हेल्थकेयर वेबिनार— “Technology in Healthcare: बेहतर इलाज, बेहतर ज़िंदगी”।
दिग्गज विशेषज्ञों से सीधा संवाद
26 फरवरी को शाम 4 बजे आयोजित होने वाले इस वेबिनार में देश के प्रतिष्ठित हेल्थ-टेक एक्सपर्ट्स शिरकत करेंगे। वक्ताओं के पैनल में शामिल हैं:
सुशील मेहर: आईटी हेड, AIIMS
जेपी द्विवेदी: चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर
प्रवीण बिष्ट: चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, अमृता हॉस्पिटल्स
पूजा चत्रथ: चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, ऑनक्वेस्ट लैबोरेट्रीज लिमिटेड
ये विशेषज्ञ साझा करेंगे कि कैसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन ने डायग्नोसिस से लेकर हॉस्पिटल मैनेजमेंट तक को एक नई दिशा दी है।
क्यों खास है यह वेबिनार?
आज तकनीक की मदद से कैंसर जैसी बीमारियों की जल्द पहचान संभव हो पा रही है और टेलीमेडिसिन के जरिए सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंच रहे हैं। इस चर्चा में शामिल होकर आप जान पाएंगे:
स्मार्ट हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली और उनके लाभ।
मरीजों के लिए तकनीक कैसे इलाज को सटीक और व्यक्तिगत बना रही है।
भविष्य का हेल्थकेयर सिस्टम कैसा होगा और हम इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।