किसानों का इंतजार खत्म! 13 मार्च को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे ₹2000

देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए होली के बाद एक और बड़ा उपहार सामने आया है। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त आगामी 13 मार्च को जारी की जाएगी।

10 Mar 2026  |  151

नई दिल्ली |  देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए होली के बाद एक और बड़ा उपहार सामने आया है। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त आगामी 13 मार्च को जारी की जाएगी।

लंबे समय से इस किस्त की राह देख रहे किसानों के खातों में सरकार सीधे 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता ट्रांसफर करेगी।

सरकार ने 'X' पर दी आधिकारिक जानकारी

पिछले कुछ समय से मीडिया में अटकलें लगाई जा रही थीं कि किस्त फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में आ सकती है। अब पीएम किसान के आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए 13 मार्च की तारीख पर मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने असम दौरे के दौरान एक भव्य कार्यक्रम में डीबीटी (DBT) के जरिए यह राशि जारी करेंगे।

सावधान! इन गलतियों से अटक सकती है आपकी किस्त

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र होने के बावजूद कुछ किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुँचेगा यदि उनकी कागजी कार्रवाई अधूरी है। अपनी किस्त सुरक्षित करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

ई-केवाईसी (e-KYC): यदि आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। इसे पोर्टल या नजदीकी सीएससी केंद्र से तुरंत पूरा करें।

फार्मर आईडी (Farmer ID): नई व्यवस्था के अनुसार अब लाभार्थियों के पास 'फार्मर आईडी' होना अनिवार्य कर दिया गया है।

बैंक विवरण: आवेदन फॉर्म में बैंक खाता नंबर या आईएफएससी (IFSC) कोड की छोटी सी गलती भी भुगतान में बाधा बन सकती है।

भूमि सत्यापन (Land Seeding): यदि आपके रिकॉर्ड में भूमि सत्यापन की जानकारी अपडेट नहीं है, तो आपका नाम लाभार्थी सूची से बाहर हो सकता है।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

किसान भाई पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'Beneficiary Status' विकल्प के माध्यम से यह देख सकते हैं कि उनका नाम आगामी किस्त के लिए स्वीकृत हुआ है या नहीं।

अन्य खबरें