JNU में भारत की बर्बादी का नारा लगाने वाले की तस्वीर सामने आयी !

विद्यार्थी परिषद् ने आरोपी की उमर से बातचीत की तस्वीर जारी की.

28 May 2016  |  134


JNU में 9 फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने के बवाल में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद यानी ABVP ने दावा किया है कि मुंह ढंककर देश विरोधी नारे लगाने वाला मुजीब गट्टू को फिर JNU कैंपस में देखा गया है.परिसद ने कैंपस में आरक्षण पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उस लड़के की उमर खालिद से बातचीत की तस्वीर को जारी किया है. वीडियो में ये लड़का जेएनयू कैंपस में खुलेआम घूमते हुए दिखा. कैंपस में आरक्षण पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उमर खालिद से इस लड़के की बातचीत की तस्वीर कैमरे में कैद है. यही नहीं, इस लड़के को निबान भट्टाचार्या से भी बातचीत करते हुए देखा गया. याद हो कि जे.एन.यू. में जिसने देशविरोधी नारे लगाए थे उसे कन्हैया कुमार से लेकर उमर खालिद तक ने बाहरी बताया था.
हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं की है. एबीवीपी के सचिव सौरभ शर्मा ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मुजीब गट्टू है. मुजीब गट्टू जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल स्टडीज का छात्र है. सौरभ शर्मा के मुताबिक मुजीब गट्टू को कई बार जेएनयू कैंपस में घूमते देखा गया है. इनका ये भी आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जबकि रिपोर्ट में गट्टू का नाम शामिल है।

अन्य खबरें