हमारी सरकार विकासवाद पर काम कर रही है और विपक्ष विरोधवाद पर –मोदी.
मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर शनिवार को इंडिया गेट पर 'जरा मुस्कुरा दो' मेगा शो आयोजित.
29 May 2016
|
20
नई दिल्ली. मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर शनिवार को इंडिया गेट पर 5 घंटे के मेगा शो में नरेंद्र मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाई गयी. सरकार की 'जरा मुस्कुरा दो' सीरीज के तहत इस मेगा शो में कई कल्चरल प्रोग्राम्स रखे गए।. प्रोग्राम के दौरान पीएम ने कहा कि हमारे काम का असली मूल्यांकन तभी हो सकता है जब हम पिछली सरकारों के कामों को याद करें। उन्होंने कहा. "करप्शन को रोका तो लोग गाली ही देंगे।" हमने एक करोड़ 62 लाख फर्जी राशनकार्ड खोजकर निकाले हैं। तथा गैस सब्सिडी के लीकेज में 15000 करोड़ रु. बचाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि “एक ओर विकासवाद है, दूसरी ओर विरोधवाद।“
इससे पहले अमिताभ बच्चन और रवीना टंडन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर बात की। वहीं, विद्या बालन ने देश में साफ-सफाई को लेकर चल रहे कैम्पेन के बारे में अपने एक्सपीरियंस बताया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि गंगा इस वक्त दुनिया की सबसे गंदी नदियों में एक है। 2018 तक ये दुनिया की सबसे साफ नदियों में से एक होगी