लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर भद्दे मजाक करने वाले एंकर तन्मय को माफ़ी नहीं!

कॉमेडी के नाम पर गंदगी फ़ैलाने वाले इस मानसिक रोगी को इस बार बचना मुश्किल!

31 May 2016  |  125


एआईबी के एंकर तन्मय भट्ट के लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर किए गए मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस शख्स को इस बार बचना मुश्किल दिख रहा है. कॉमेडी के नाम पर अपनी गन्दी हरकतों को परोस कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करने वाले इस आदमी के खिलाफ चारो तरफ से आवाजे आ रही है. पर तन्मय की माने तो उसने कुछ भी गलत नहीं किया है.
इस विडिओ को जहाँ सचिन की पत्नी अंजलि ने अपमानजनक बताया है वही स्वर कोकिला लता जी ने कहा कि मैंने यह वीडियों नहीं देखा और ना ही मैं इसे देखना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं इसके बारे में कुछ कहूंगी भी नहीं। और मैं नहीं जानती कि तन्मय भट्ट कौन है।
उधर बॉलीवुड से लेकर खिलाड़िओं और खेलप्रेमिओं में भी भरी आक्रोश देखा जा रहा है. सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने इस मामले में कहा कि इस तरह बार-बार गलती करने वाले तन्म य को जमानत भी नहीं मिलनी चाहिए. अनुपम खेर ने कहा कि मैं 9 बार बेस्ट कॉमिक एक्टर का विनर रहा हूं. मुझे सेंस ऑफ ह्यूमर का अच्छा अनुभव है, लेकिन ये ह्यूमर नहीं. ये बेहद भद्दा और अपमानजनक है.

अन्य खबरें