सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में भीषण हादसा.

2 अधिकारियों समेत 17 जवानों की मौत: PM ने जताया दु:ख

31 May 2016  |  121


वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित फूलगांव इलाके में सेना के गोला बारुद भंडार में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है पुलगांव स्थित इस डिपो में हुए हादसे में मरने वालों में 2 अफसर और डीएससी के 15 जवान शामिल हैं। इसके अलावा 19 लोग जख्मी हुए हैं। देर रात गोला बारूद में आग लगने से विस्फोट शुरू हो गया और इसके बाद भयानक आग लग गई।
यह आयुध डिपो देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आग लगने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो अधिकारियों और रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के 15 जवानों की मौत हो गई। इस आग में कम से कम 19 अन्य सुरक्षाकर्मी झुलस गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दु:ख जताया है. उन्होंने दिवंगत जवानों के परीजनों को ढांढस बंधाते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. इसके साथ ही ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है. जिसमें 1जवान सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है। पुलगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो भारत का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। विभिन्न कारखानों से भंडार पहले यहां आता है और इसके बाद इसे विभिन्न अग्रिम इलाकों में वितरित किया जाता है। पुलगांव नागपुर से 110 किलोमीटर दूर है।
रात 1.30 से 2 बजे के बीच गोला बारुद फटने से ये हादसा हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोगों के घरों के शीशे तक फूट गए। सूत्रों के मुताबिक हादसे के पीछे साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

अन्य खबरें