दीदी का साथ छोड़ 'कमल' के रंग में रंगे तीन पूर्व राज्यसभा सांसद, बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत!

बंगाल में TMC को बड़ा झटका: सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भाजपा में शामिल

09 Jul 2026  |  956

 

 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के तीन दिग्गज पूर्व राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। हाल ही में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

साल्टलेक कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

कोलकाता के साल्टलेक स्थित भाजपा राज्य मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भगवा पटका पहनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

फिर मिल सकता है राज्यसभा का टिकट!

राजनीतिक गलियारों और सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर भी छनकर आ रही है कि भाजपा इन तीनों कद्दावर नेताओं को फिर से राज्यसभा भेज सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी इन्हें अपने कोटे से राज्यसभा का टिकट सौंप सकती है, जिससे बंगाल में भाजपा की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट्स जारी हैं... इस बड़ी राजनीतिक हलचल पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है। खबर को पल-पल अपडेट किया जा रहा है। जैसे ही इस मामले से जुड़ी कोई और बड़ी जानकारी या नेताओं के बयान सामने आते हैं, हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे। सबसे सटीक, विश्वसनीय और लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

अन्य खबरें