भगत सिंह को आतंकवादी मानने वाले वामपंथी चप्पल पर चे ग्वेरा की तस्वीर देख भड़के

हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने वामपंथी छात्रों ने चप्पल पर चे ग्वेरा प्रिंट करने के खिलाफ किया प्रदर्शन

27 Jun 2016  |  76

भारतीय वामपंथ का एक और चेहरा बिहार के बेगुसराय में सामने आया है. यहाँ एक मॉल में क्रांतिकारी नेता चे ग्वेरा की तस्वीर वाली चप्पलों की बिक्री पर एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया. छात्र नेता रामकृष्ण और सजग के नेतृत्व में हुए हंगामे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और स्थिति पर काबू करते हुए आंदोलनकारियों को मॉल से हटाया.
एआईएसएफ नेताओं ने इस मामले में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि क्यूबा के महान क्रांतिकारी चेग्वेरा की तस्वीर चप्पल पर देकर विमार्ट ने उनका आपमान किया है. एआईएसएफ महान क्रांतिकारी चे ग्वेवरा को आदर्श के रूप में पूजता है. संगठन अपने झंडे में उनकी तस्वीर लगाकर सम्मान करता है.भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि यह हरकत क्रांतिकारियों का अपमान है.
ध्यान रहे कि इन्ही वामपंथियो द्वारा लिखी गयी दिल्ली विश्वविद्यालय की इतिहास की किताब में भगत सिंह को आतंकवादी कहा गया था जिसे मानव संसाधन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया.परन्तु तब इन्हीं वामपंथियो ने कांग्रेस के साथ मिलकर इसे लेखक की स्वतंत्रता का हनन और इतिहास को बदलने की साजिश तक करार दिया था.जे एन यू काण्ड कौन भुला होगा जब इन्ही आइसा और एसएफआई ने देश को तोड़ने का नारा लगाया था और अफजल गुरु जैसे आतंकवादी को शहीद बताया था.

अन्य खबरें