अरविंद केजरीवाल का नया पैंतरा, बताया अपनी जान का खतरा
दस मिनट के वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला
29 Jul 2016
|
153
जैसे-जैसे आम आदमी की विधायक एक के बाद एक कई मामले में क़ानून के फंदे में उलझते जा रहे हैं और जैसे-जैसे पंजाब चुनाव नजदीक आ रहा है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी पर अधिक हमलावर होते जा रहे हैं. नए मामले में केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कई विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।
दस मिनट के वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों और मंत्रियों से कहा कि आने वाले दिनों में चीजें और खराब होंगी, सभी विधायकों को जेल जाना पड़ सकता है, और ऐसे में अगर वे मजबूत नहीं हैं तो पार्टी छोड़ दें। उन्होंने इस बारे में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को परिवार से बात करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या देश सुरक्षित हाथों में है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फर्जी आरोपों में अपने 10 विधायकों की गिरफ्तारी, एक विधायक पर आयकर विभाग की छापेमारी और 21 विधायकों को अयोग्य करवाने के प्रयास का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाभ के पद के फर्जी आरोपों में 21 विधायकों को अयोग्य ठहराने का प्रयास भी किया जा रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि विरोधी दिल्ली में अच्छे काम को पचा नहीं पा रहे हैं। कुछ और लोगों का कहना है कि दिल्ली में हार को पचा नहीं पा रहे, बाकी लोगों का कहना है कि यह सब पंजाब, गोवा और गुजरात में हमें मिल रहे समर्थन की वजह से हो रहा है।