दलित नेता अठावले की खरी-खरी पर तिलमिलाईं मायावती
मायावती ने अठावले को बीजेपी का गुलाम कहा
30 Jul 2016
|
168
बसपा से कई बड़े दलित नेताओं के बाहर होने और दयाशंकर सिंह गाली केस में पूरी तरह घिर चुकी मायावती को महाराष्ट्र के बड़े दलित नेता और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रामदास अठावले ने दलितों और बाबासाहेब के नाम पर सतासुख हासिल करने का आरोप लगाया. अठावले ने कहा कि मायावती बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर राजनीति तो करती हैं लेकिन उनके आदर्शों को नहीं मानतीं.
अठावले के इस बयान में तिलमिलायी मायावती ने पलटवार किया है. मायावती ने कहा कि रामदास अठावले बीजेपी की गुलामी में बाबा साहब के मूवमेंट को आघात पहुंचा रहे हैं. मायावती के बौद्ध धर्म अपनाने की अठावले की सलाह पर भी उन्होंने कहा कि जब समाज जागरूक हो जाएगा, तब कांशीराम की इच्छा के मुताबिक करोड़ों लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाऊंगी और ये ऐतिहासिक घटना होगी.
सवाल यह कि अगर मायावती बौद्ध धर्म ही अपनाना चाहती है तो हिन्दू दलितों के बारे में उन्हें बोलने का क्या हक है? इससे तो यही स्पष्ट होता है कि मायावती वास्तव में सिर्फ सता प्राप्ति के लिये दलितों का इस्तेमाल करती है. उन्हें दलितों के उत्थान से कोई लेना देना नहीं. हाल ही में बसपा से अलग हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी मायावती पर यह कहते हुए आरोप लगाया था कि वो दलितों पर होने वाले अत्याचार से प्रसन्न होती है क्यूंकि ऐसी घटनायें उनके राजनीति करने का मौका देती है.