ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत

31 Oct 2023  |  29

 



प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड के रानिक गांव में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार राणा पिता सुभाष राणा निवासी सपही जानपुर जिला कोडरमा रूप में हुई है।वहीं ट्रैक्टर गाड़ी मालिक बिरजू रवानी,पिता देवधारी रवानी ग्राम सेवाल थाना  मयूरहड जिला चतरा का है।



 



प्रमोद सोमवार सुबह ट्रैक्टर लेकर चौपारण प्रखंड के रानीक गांव खेत जुताई के लिए जा रहा था। इसी क्रम में रानीक के पास पहुंचते ही अचानक उसका ट्रैक्टर पर से नियंत्रण बिगड़ गया।देखते ही देखते असंतुलित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्डे मे पलट गया,जिससे ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को घटनास्थल से कब्जे में लेकर चौपारण सामुदायिक अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।


अन्य खबरें