बढ़ते सड़क दुर्घटना को लेकर फूटा जनाक्रोश,कम्पनी ने किया सुरक्षा का वायदा

बढ़ते सड़क दुर्घटना को लेकर फूटा जनाक्रोश,कम्पनी ने किया सुरक्षा का वायदा

31 Oct 2023  |  29

 



 



प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण(हजारीबाग) प्रखण्ड में एनएचएआई के चौड़ीकरण के धीमीगति से चल रहे कार्य से आमजनों को हर रोज काफी परेशानियों की मार झेलना पड़ रहा है। सोमवार को भी एनएचएआई निर्माण कम्पनी के लापरवाही से प्रखण्ड के सिंघरावा राष्ट्रीय राजमार्ग बजरंग चौक के समीप सड़क दुर्घटना हुई,जिसके बाद सिंघरावा- पिपरा के लोग एक जुट होकर को काफी हंगामा किये। आक्रोशित ग्रामीणजन कंपनी के लचर व्यवस्था से काफी आक्रोशित थे। 



 



ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी आम लोगों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखती है,जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है।आमजनाें ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटना और  पथरीले धूल की समस्या को लेकर ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, उप प्रमुख प्रतिनिधि लालेश साहू, पंसस विजय मधेशिया, समाजिक नेता नरेश साव, वरिष्ट समाजसेवी दामोदर साव, वार्ड सदस्य देवेंद्र साव,सीताराम राणा, शंकर प्रसाद, भगवान साव, परमानंद सोनी,गुड्डू शर्मा, बबलू कुमार,संदीप कुमार, द्वारिका साव, मुकेश कुमार,चेतु साव,ननकु राणा, योगेंद्र चंद्रवंशी, राकेश कुमार के साथ सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रभारी थानाधिकारी अरुण रवानी और राज श्री कंपनी के सेफ्टी अधिकारी अन्य कर्मचारी के बीच आमजनों की जान की सुरक्षा को लेकर आपस में वार्ता किया।



 



इस बीच कंपनी के अधिकारी ने दुर्घटना में घायल जोधन साव को बेहतर इलाज करवाने का आश्वान देने के साथ आमजनों को पूरी सुरक्षा के लिए नियमावली के अनुरूप सड़क निर्माण में विधि व्यवस्था लगवाने का लोगों के बीच वादा किया।


अन्य खबरें