सास ने बहु को भगाने का युवक पर लगाया आरोप

सास ने बहु को भगाने का युवक पर लगाया आरोप

31 Oct 2023  |  43

 



प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में गावां थाना क्षेत्र के खरसान निवासी महिला लिलवा देवी पत्नी छत्रधारी पासी ने गावां थाना में आवेदन देकर गांव के ही युवक पर अपने बहु को लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया है।



 



आवेदन में कहा गया कि 28 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे इनकी बहु अंजलि देवी पत्नी स्वर्गीय सुनील पासी घर से शौचक्रिया के लिए बाहर निकली थी। तभी गांव के युवक मो साबिर पुत्र स्वर्गीय रोजन मियां बहु को मोटरसाइकिल पर बैठा कर फरार हो गया। लिखा कि उक्त युवक के परिजन को जब इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने कहा आपको जो करना है आप कर लीजिए, वो लड़का घर से बाहर है।आवेदन में लिखा कि उनकी बहु का एक पुत्र और एक पुत्री है।दोनों बच्चें अपनी मां के लिए काफी विलाप कर रहे हैं।उन्होंने गावां पुलिस से अपनी बहु को बरामद करने  और जांच पड़ताल कर आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


अन्य खबरें