भेलवाघाटी थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव की हार्ट अटैक से मौत

भेलवाघाटी थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव की हार्ट अटैक से मौत

31 Oct 2023  |  51

 



प्रतिनिधि,गिरिडीह।जिले में भेलवाघाटी थाना के प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव की सोमवार की अहले सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई।बताया जाता है कि घटना के दौरान चौकी प्रभारी को बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। 



 



बताया जाता है कि 58 वर्षीय चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव बिहार के अरवल जिले के रहने वाले थे।वे गिरिडीह के भेलवाघाटी के चौकी प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त थे। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक यादव के पार्थिव शरीर को न्यू पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।


अन्य खबरें