वर्षों का सपना हुआ साकार,विधायक ने मानसिंघा नदी पर पुल का किया शिलान्यास

वर्षों का सपना हुआ साकार,विधायक ने मानसिंघा नदी पर पुल का किया शिलान्यास

31 Oct 2023  |  42

 



प्रतिनिधि, बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सलैया और प्लस टू हाईस्कूल बरकट्ठा को जोड़ने वाली मानसिंघा नदी पर पुल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई,जिसका सोमवार विधायक अमित कुमार यादव ने विधिवत शिलान्यास किया। 



 



इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बरसोती नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल का निर्माण हो जाने से यहां के स्थानीय लोगों के साथ आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को भी काफी ज्यादा मदद मिलेगी। यह पुल बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही इस पुल के बनने से एनएच 33 जीटी रोड सीधे जुड़ जाएगा,जिससे बरकट्ठा साप्ताहिक बाजार में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।



 



विदित हो कि ग्रामीण लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग करते आ रहे थे। पुल का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक अमित कुमार यादव का आभार जताया है। इस मौके पर विधायक के साथ में प्रमुख रेणु देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया इंद्रदेव प्रसाद समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।


अन्य खबरें