प्रथम चरण के 95 वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रथम चरण के 95 वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

31 Oct 2023  |  76

 



प्रतिनिधि,बड़कागांव। विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हजारीबाग जिले के प्रखंड बड़कागांव सभागार में प्रथम चरण के दो बैच में तीन दिवसीय 92 वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू की गई। प्रथम बैच में 45 तथा द्वितीय बैच में 47 वार्ड सदस्य का प्रशिक्षण शुरू बड़कागांव प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में शुरू की गई है।



 



प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल, मास्टर प्रशिक्षक  मारुति दास गुप्ता, संजय कुमार पांडेय, सीएसओ प्रतिनिधि मिथलेश राणा एवम सुनील ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित  किया गया।प्रशिक्षक द्वारा सभी वार्ड सदस्यों को 73वें संविधान संशोधन द्वारा ग्राम पंचायत को प्राप्त शक्तियों एवं उनका उपयोग,अधिकारों,कर्तव्यों से अवगत कराते हुए ग्राम सभा से संबंधित सभी आवश्यक नियम जैसे ग्रामसभा की सूचना ,ग्रामसभा कोरम,ग्रामसभा की अध्यक्षता,विशेष ग्रामसभा ,पंचायत कार्यकारिणी,ग्राम स्तर की स्थाई समितियों, पंचायत स्तर की स्थाई समितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष पासवान ने दी। 



 



ज्ञात हो कि बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायत के 274 वार्ड सदस्यों का तीन चरणों में अलग-अलग तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड सभागार में 30 अक्टूबर से शुरू की गई है जो 8 नवंबर तक चलेगी। यह प्रशिक्षण विभागीय पत्रांक 2539 दिनांक 5.10.2023 एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी हजारीबाग के ज्ञापन 586/ ग्रा.पं. दिनांक 9 .10. 2023 के आदेशानुसार बड़कागांव कार्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी के ज्ञापन 1196 दिनांक 27 .10. 2023 के आलोक में प्रथम चरण 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 10:00 बजे पूर्वाहन से 5:00 बजे अपराह्न तक चलेगी।



 



 प्रथम चरण में प्रखंड सभागार के ग्राउंड फ्लोर पर बड़कागांव पूर्वी, बड़कागांव पश्चिमी, बड़कागांव मध्य एवं सिकरी पंचायत के कुल 45 एवं फर्स्ट फ्लोर में सिंदुआरी, डाडीकला, सिरमा, चेपाकला पंचायत के कुल 47 वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण दी जा रही है। जबकि द्वितीय चरण में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक ग्राउंड फ्लोर सभागार में कांडतरी,सांढ, नयाटांड चंदौल पंचायत के कुल 45 एवं फर्स्ट फ्लोर में महुगाइकला, बादम, हरली पंचायत के कुल 44 वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 6 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रखंड सभागार के ग्राउंड फ्लोर पर गोंदलपुरा, चौपदारबलिया, तलसवार, आँगो पंचायत के कुल 45 वार्ड सदस्य एवं फस्ट फ्लोर के सभागार में पोटंगा, ऊरीमारी, गरसुला एवं नापो खुर्द पंचायत के कुल 48 वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण होगी।


अन्य खबरें