सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने प्रतिज्ञा दिलायी

सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने प्रतिज्ञा दिलायी

31 Oct 2023  |  41

 



वरीय संवाददाता,रांची। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार सेन्ट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड में 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय भ्रष्टाचार का विरोध करें-राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें है।



 



इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन-सह-शपथ ग्रहण समारोह में सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने मुख्यालय तथा क्षेत्रीय संस्थान-3 के सभी उपस्थित महाप्रबंधक,विभागाध्यक्षगण सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलायी।



 



इसके अलावा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म जयंती के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार,निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी,   निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार,निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा,निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक,मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा,महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।



 



सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आरंभ में उद्घाटन-सह-शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के विषय में विस्तृत जानकारी दी और महत्व पर प्रकाश डाला।



 



इसके अतिरिक्त संस्थान के कोयल हॉल में भ्रष्टाचार उन्मूलन में युवाओं की भूमिका विषय पर मुख्यालय रांची तथा क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची  के अधिकारी वर्ग के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।उक्त जानकारी संजय कुमार दुबे महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) ने दी।


अन्य खबरें