भाजपाइयों ने किया नये बीडीओ का स्वागत

भाजपाइयों ने किया नये बीडीओ का स्वागत

31 Oct 2023  |  58

 



प्रतिनिधि,जामा।जामा भाजपा प्रखंड इकाई की ओर से मंगलवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक किशोर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्य में सहयोग के लिए हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया। 



 



इस दौरान पूर्व उपप्रमुख सह भाजपा नेता इंद्रकांत यादव ने कहा कि जामा इलाका बहुत ही पिछड़ा क्षेत्र है।इसमें बीडीओ से विकास की अपेक्षा जनता को है। वहीं भाजपा नेता सह मुखिया राजू पुजहर ने कहा कि अधिकारी जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे तो विकास की पहिया तेजी आगे बढ़ता रहेगा और यहां की जनता को उसका लाभ मिलेगा।



 



 

जामा भाजपा इकाई की तरफ से आनंदी राउत, गफ्फार खां, बिरेन्द्र यादव, रामयश कुमार, देवेन्द्र मरीक, राजेश खिरहर, मोहन राउत, सुनील कुमार, गौतम रजक, नयन दा, कुमोद लायक, आंनद मांझी भोली लायक, सुजीत राउत, निवास खिरहर, झकसु राय, सुभाष मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य खबरें