प्रतिनिधि,मणिका (लातेहार)। रांची के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक और चतरा लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद प्रत्याशी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह के पदयात्रा का 21वें दिन मंगलवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने मनिका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने का काम किया। वहीं उन्होने कहा की हमारा पदयात्रा 21 दिनों से चलते आ रहा है और आज अंतिम पदयात्रा मनिका से ही समापत हो जायेगा और लोकसभा सीट से अपने आप को मजबूत दावेदार बताते हुए अपने उपलब्धियां और लक्ष्य को बताने का काम किया। मनिका प्रखंड के सभी गांव में जाकर लोगों के बीच मुलाकात करते हुए अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों में मेडिकल कैंप लगाने के साथ-साथ युवाओं को मोटिवेट करने का भी काम किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य क्योंकि लगभग जितने भी सांसद मिले हैं। उन्होंने सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए काम किया है और क्षेत्र के हित में आज तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जो चतरा लोकसभा के लिए बड़ा दुर्भाग्य है।
मौके पर सेठा यादव, संजय कुमार यादव, जगेश्वर यादव,कुंदन कुमार, अवधेश कुमार, गुलाबी यादव, बसंत भुइयां, नन्दन कुमार यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।