विधायक आवास में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पटेल की जयंती

विधायक आवास में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पटेल की जयंती

31 Oct 2023  |  35

 



प्रतिनिधि, चौपारण। बरही विधायक सह सभापति निवेदन समिति उमाशंकर अकेला के चौपारण आवास में मंगलवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी। मौके पर विधायक आवास में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके द्वारा बताए मार्गो पर चलने की प्रेरणा ली।



 



मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव,विधायक प्रतिनिधि यदुनंदन यादव, मन्नू भगत,महेश केसरी,बीरबल साहू,टूनु बर्णवाल,बैजू गहलोत नवीन यादव,हेलाल अख्तर,अजय राय,नकुल यादव,धीरेंद्र दांगी, संतोष चंद्रवंशी,नीतीश कुमार,शमशेर आलम इत्यादि शामिल थे।


अन्य खबरें