प्रतिनिधि,चौपारण(हजारीबाग)। चौपारण प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पंचायत एवम गांवों से एकत्रित की हुई मिट्टी को मेरा माटी मेरा देश अमृत कलश कार्यक्रम में उपस्थित होकर संग्रहित मिट्टी को मंगलवार को सांसद जयंत सिन्हा को सुपुर्द किया और कर्तव्य पथ पर होने वाले समापन समारोह में सम्मिलित हुए हुए।उक्त आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी ने दिया।समापन समारोह भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भारत के 22 लाख गांव से मिट्टी जमा कर अमृत वाटिका में डाल कर भारत के गुमनाम वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए इस मिट्टी को देश के नाम समर्पित किया गया। इस कर्तव्य पथ पर लगभग 5 लाख लोगों ने समापन समारोह में भाग लिया। ये भारत के लिए गौरव की बात है।
इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।