बालूमाथ थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सीओ को दी गई विदाई

बालूमाथ थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सीओ को दी गई विदाई

31 Oct 2023  |  83

 



प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)।थाना परिसर में मंगलवार कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व अंचलाधिकारी मो० आफताब आलम का विदाई समारोह का आयोजित किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे बालूमाथ पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी प्रक्रिया है। पूर्व अंचल अधिकारी आफताब आलम ने बालूमाथ में कानून, व्यवस्था स्थापित करने में अपनी बेहतरीन भूमिका का निर्वहन किया है। पुलिस का हर स्तर पर सहयोगी बनकर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है। बालूमाथ के साथ-साथ हेरहंज एवं बरियातू में भी अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वाह किया है। 



 



थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने आफताब आलम के पूरे कार्यकाल में बालूमाथ पुलिस को मिले सहयोग की जमकर सराहना की। बारियातू थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी ने आफताब आलम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई के क्षण को भावुक बताया। बालूमाथ उप प्रमुख कामेश्वर राम ने अंचल अधिकारी के रूप में आफताब आलम के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। सद्भावना समिति के प्रेम प्रसाद गुप्ता ने आफताब आलम के कार्यकाल को शांति,व्यवस्था को बनाए रखने वाला करार दिया।



 



 कांग्रेस नेता मो० जुबैर, राजद के श्याम सुंदर यादव,भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह, झामूमो नेता मो इमरान, सब इंस्पेक्टर कैलाश बाड़ा,धीरज कुमार, दूती कृष्णा महतो, राहुल कुमार मेहता ने संबोधित करते हुए पूर्व अंचल अधिकारी के कार्यों की सराहना की। इससे पूर्व पुलिस पदाधिकारी एवं नागरिक समूह के द्वारा पूर्व अंचल अधिकारी आफताब आलम का बुके देकर स्वागत किया गया। पुलिस पदाधिकारी एवं नागरिक समूह ने आफताब आलम को फूलों का माला पहनाकर एवं शाल पहनाकर विदाई दी। 



 



मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आफताब आलम ने कहा कि बालूमाथ में कार्य करने का अनुभव एवं यहां के लोगों का सहयोग को अपनी यादों में समेट कर ले जा रहा हूं। मैं कहीं भी रहूं बालूमाथ के साथ जो संबंध है वह अटूट है। 



 



समारोह का संचालन कमरुल आरफी एवं धन्यवाद ज्ञापन हेरहंज के थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया। मौके पर युवा समाजसेवी मुजम्मिल हुसैन, राजू पासवान, प्रदीप यादव, मनोज यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, सद्भावना समिति के मो जमाल, लखपति प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक राजीव रंजन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


अन्य खबरें