प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लातेहार सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला व आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में चिकित्सा पदाधिकारी प्रकाश बड़ाइक ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला लगने से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए लाभदायक है।
स्वास्थ्य मेला में आने वाले रोगियो के लिए दंत चिकित्सा,त्वचा की जांच, डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, परिवार नियोजन, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श,कुष्ठ,टीबी नियंत्रण, मलेरिया,आंख के स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य मेला में तीन सौ से अधिक लोगों का निशुल्क उपचार किया गया,चालीस से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। वहीं स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने में डॉ अमरनाथ प्रसाद,डॉ सुरेन्द्र कुमार,डॉ अलीशा टोप्पो, बीपीएम मृत्युंजय कुमार,हिरामन पाण्डेय,रोशन कुमार, एमपीडब्ल्यू गुलाम कुरैशी,अनिल कुमार, मिथलेश कुमार,मुकेश कुमार, एएनएम बिमला कुमारी,शमीना खातून,रीता टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।