फेस्टिवल डी सीसीएल आयोजित,प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

फेस्टिवल डी सीसीएल आयोजित,प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

31 Oct 2024  |  114

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता महोत्सव फेस्टिवल डी सीसीएल का अंतिम दिन सीसीएल मुख्यालय के प्रांगण में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ,जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इमानदारी,पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर आधारित था।



 



इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इनमें रचनात्मक फ़ेस पेंटिंग,स्ट्रीट पेंटिंग, मनमोहक एकल गीत,समूह नृत्य,लाइव पेंटिंग और ग्रुप बैंड, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता भी शामिल थी,जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए छात्रों ने भ्रष्टाचार को न कहें और इमानदारी को बढ़ावा दें जैसे विषयों पर अपनी अद्भुत कला प्रस्तुत की। क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि सतर्कता और नैतिक आचरण का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया।लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग प्रमुख कलाकार ने हिस्सा लिया।इसमें वाराणसी,कोलकाता,रामगढ़,रांची और हजारीबाग आदि।



 



 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सीवीओ पंकज कुमार और निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्रा ने पुरस्कृत किया,जिन्होंने पिछले तीन दिनों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया था,जिसमें एकल गीत,पॉट पेंटिंग,समूह नृत्य और ग्रुप बैंड आदि शामिल थे। 



 



इस मौके पर सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने सभी को प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।उन्होंने छात्रों के रचनात्मकता की तारीफ भी किया।साथ ही इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की प्रगति पर भी अपने विचार साझा किए।



 



दैनिक जीवन में सतर्कता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जनजातीय नृत्य,गणेश वंदना,नृत्य और विविधता में एकता नृत्य संगीत,नृत्य और कला के माध्यम से‌ आयोजकों का उद्देश्य व्यक्तियों को इमानदार और पारदर्शी व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।



 



गौरतलब है कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अंतर्गत सतर्कता महोत्सव फेस्टिवल डी सीसीएल तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को सत्यनिष्ठा, इमानदारी और सतर्कता के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना था। सतर्कता महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की जा रही ये विभिन्न गतिविधियां न केवल सीसीएल के कर्मचारियों बल्कि सभी आगंतुकों के लिए एक नई जागरूकता का संचार किया।


अन्य खबरें