मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी सह रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 

मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी सह रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 

31 Oct 2024  |  115

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सेंट गेब्रियल और मोनिका स्कूल में बुधवार को रंगोली इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने बहुत सुंदर मैसेज के साथ रंगोली बनाया। बच्चों ने दीपावली पर्व के महत्व को तो बताया ही साथ ही साथ छठ पर्व की भी झलक दिखलाई।बच्चियों को दुष्कर्म व अन्य अपराधों से बचने का भी संदेश दिया। 



 



कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ हुए गलत कार्यों को भी अपने रंगोली के माध्यम से चित्रित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।रंगोली प्रतियोगिता में रेडिएंट और यूलान हाउस प्रथम स्थान और जीनिएल हाउस दूसरे स्थान पर रहा।



 



सुबह स्कूल के बच्चों,शिक्षक शिक्षिकाओं, प्राचार्या और उप प्राचार्य सभी ने मतदान जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली और पांच किलोमीटर तक चलते हुए वोट देने और सुयोग्य उम्मीदवार का चुनाव करने तथा राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मम्मी पापा वोट दो ,आंटी अंकल वोट दो, दीदी भैया वोट दो के नारे लगाए। वहीं प्री नर्सरी से केजी तक के बच्चे घर कुंडा और भालू, बाघ, हाथी, शेर, तोता, दीए और अन्य ढेर सारे खिलौने के साथ खेल करके दिवाली का संदेश दिया। बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण हुआ तथा दीपावली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी गई।


अन्य खबरें