न्यूयॉर्क:

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत को लेकर जारी तमाम अंतरराष्ट्रीय अटकलों और दावों पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने विराम लगा दिया है। संयुक्त राष्ट्र सत्र के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने अमेरिकी पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि मुज्तबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रशासनिक रूप से पूरी तरह सक्रिय हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पेजेश्कियान ने खुलासा किया, "ठीक एक महीने पहले मैंने सुप्रीम लीडर से मुलाकात की थी। हमारी लगभग 7 घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। वे शारीरिक रूप से पूरी तरह से ठीक हैं और उनके शरीर के सभी अंग सही सलामत हैं।" उन्होंने उन दावों और अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें मुज्तबा को गंभीर रूप से बीमार या शारीरिक रूप से अक्षम बताया जा रहा था।

इसे भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और 13 करोड़ वोटर नाम हटाने का गंभीर आरोप

ट्रंप के आरोपों और युद्ध की स्थिति पर जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पश्चिमी मीडिया द्वारा मुज्तबा की सेहत पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को जबरन युद्ध में धकेला गया है। पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन ईरानी जनता कभी वाशिंगटन के आगे घुटने नहीं टेकेगी। डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की आशंका से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ईरान इस तरह की सोच नहीं रखता, जबकि अमेरिका ने हमेशा ऐसी कार्रवाइयों का सहारा लिया है।

इसे भी पढ़ेंः चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकराया तूफान, भयंकर तबाही के बाद 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मार्च से ही अंडरग्राउंड हैं नए सुप्रीम लीडर

उल्लेखनीय है कि पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद 8 मार्च को 50 धार्मिक गुरुओं की परिषद (असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स) ने मुज्तबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना था। पदभार संभालने के बाद से ही सुरक्षा कारणों से वे अंडरग्राउंड हैं। अमेरिकी या इजराइली खुफिया एजेंसियों को उनके ठिकाने की भनक भले न हो, लेकिन वे ईरान के सभी नीतिगत और रणनीतिक निर्णयों का संचालन लगातार कर रहे हैं।