देश भर में मानसून के अंतिम चरण में मौसम ने एक बार फिर अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश की ओर रुख कर रहा है। इस मौसमी तंत्र (Weather System) के कारण पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और तबाही का माहौल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ेंः उत्तराखंड के बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता
ओडिशा: 8 पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र भुवनेश्वर के अनुसार, डिप्रेशन के प्रभाव से ओडिशा के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में भारी तबाही की आशंका बनी हुई है।
- प्रभावित जिले: सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, मयूरभंज, नुआपाड़ा और नवरंगपुर।
- मौसम का मिजाज: 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- प्रशासन की तैयारी: निचले इलाकों में जलभराव और कच्चे मकानों के ढहने के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क रखा गया है।
इसे भी पढ़ेंः सेहत का 'रेड सिग्नल': स्कूलों के 50 मीटर दायरे में बैन होंगे चिप्स-समोसे, FSSAI की बड़ी तैयारी
बिहार: 19 जिलों में येलो अलर्ट; पटना समेत कई जगह झमाझम
बिहार में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ जैसी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
- येलो अलर्ट वाले मुख्य जिले: पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय।
- राजधानी का हाल: पटना और आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और दिनभर रुक-रुककर तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से बचने के लिए खुले में न जाने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ेंः NCRB की रिपोर्ट: एक दशक में बच्चियों से दुष्कर्म के मामले चार गुना बढ़े
सिक्किम में लैंडस्लाइड से तबाही, बंगाल में उमस से राहत की आस
- सिक्किम: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से स्थिति बेहद नाजुक है। लैंडस्लाइड और भूस्खलन के कारण सिक्किम में लगभग 32 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
- पश्चिम बंगाल: कोलकाता और उसके उपनगरीय इलाकों में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा। आईएमडी (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और नमी के चलते थोड़ी उमस महसूस होने का अनुमान है।
यूपी की ओर बढ़ रहा है सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों और डॉप्लर रडार (रायपुर व लखनऊ) की रिपोर्ट के अनुसार, यह डिप्रेशन धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे आगामी 12 से 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।





