देश भर में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर और म्यांमार तट से सटे क्षेत्र में बने डिप्रेशन के प्रभाव से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ रहेगा।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
- पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 और 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- दक्षिण भारत: दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर और केरल व माहे में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ेंः नेपाल में बाढ़,भूस्खलन और वज्रपात से 21 की मौत; नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर
पूर्वी और मध्य भारत: हल्की से मध्यम बारिश
झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच छिटपुट या कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राहत की बात यह है कि इन राज्यों में किसी भी क्षेत्र के लिए अति भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rainfall) का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
- उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश: पूर्वी उत्तर प्रदेश (29-30 सितंबर) और मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।
- बिहार व झारखंड: बिहार में 1 अक्टूबर तक और झारखंड में 4 अक्टूबर तक मौसम में नमी बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान:1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम और दोगुनी पार्किंग फीस लागू
30 सितंबर के बाद मौसम में सुधार की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा। वहीं, 2 अक्टूबर से मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश की गतिविधियों में प्रमुखता से कमी दर्ज की जाएगी।
#WeatherUpdate #RainAlert #IMDNews #MonsoonUpdate #HeavyRainfall #IndianWeather #मौसम_अपडेट #बारिश_की_चेतावनी #मौसम_विभाग





