प्रतिनिधि,पाकुड़। सदर प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत हरिहरा गांव के निवासियों ने गांव के सेनाउल के घर से लेकर मुजम्मिल के घर तक एवं मंदिर से राकिब अंसारी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल को एक आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया है कि गांव के कई लोग सड़क का अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया है,जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और इधर उसी सड़क को संवेदक द्वारा बनाने की तैयारी कर रही है,जिसको देखते हुए 22 दिसंबर को जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने अंचल अधिकारी को एक पत्र लिखा। अंचल अधिकारी के निर्देशानुसार 27 दिसंबर को अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने उक्त सड़क का स्थल जांच किया एवं ग्रामीणों से वार्ताएं की। इस संबंध में अंचल निरीक्षक ने कहा कि ये जांच का विषय है। सरकारी अमीन के द्वारा सड़क का मापी करा कर सड़क का निर्माण किया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।