अंबा प्रसाद के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन





ग्रामीणों के सीधे संपर्क में रहकर हो रहा है जनहित का कार्य:अंबा प्रसाद





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को भी लगा।जनता दरबार में दर्जनों समस्याएं सुनी गई।मिली शिकायतो के अनुसार विधायक अंबा प्रसाद ने तुरंत उपस्थित पदाधिकारीयों को निष्पादन करने का आदेश दिया।वहीं कई मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से निर्देशित किया।जमीन से संबंधित भी कई मामले आए,जिसको लेकर अंचलाधिकारी को दूरभाष में निर्देशित किया गया।





जनता दरबार में ग्रामीणों के द्वारा कई नाली,पुलिया,सड़क आदि निर्माण का भी आवेदन प्राप्त हुए।झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा के तहत कार्यरत रिसोर्स शिक्षक,चैरेपिस्ट के मानदेय बढ़ोतरी और स्थाई नियुक्ति के संबंध में भी आवेदन प्राप्त हुए,जिस पर सरकार से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को विधायक अंबा प्रसाद ने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।





मोके पर मुख्य रूप से विधायक अंबा प्रसाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल,थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सीआई नवल किशोर प्रसाद,बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, उप प्रमुख बचनदेव कुमार,पूर्व मुखिया भीखन महतो,पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम,रंजीत चौबे,विशेश्वर नाथ चौबे,

विधायक प्रतिनिधि जगत नंदन प्रसाद गुप्ता,शमशेर आलम, मोहम्मद जमाल,आनंद कुमार, मोहम्मद समीम,मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मस्कूर, मोहम्मद युनूस,त्रिलोकी महतो के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।