प्रतिनिधि,जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस के 127 वीं जयंती उन्हें नमन कर बुलेट राइडर्स ने अपना पहला सफर साकची स्थित जमशेदपुर अक्षेस विभाग कार्यालय से शुरू कर आम बगान में समाप्त किया। जहां पहले से मौजूद अपने संगठन के अन्य सदस्यों ने साथ मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलकर समाज हित के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। वहीं संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश पांडे और प्रांतीय संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संगठन के संस्थापक वरुण कुमार व तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों ने मिलकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, उनके परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





इस दौरान नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनय यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से चलने वाला बताया। पूर्व सैनिक सिद्धनाथ सिंह ने नेताजी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय मे संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि जीवन के कठिन समय में भी सही और साहसिक निर्णय लेने वाले नेताजी राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री थे। जिन्हें विश्व के कई देशों ने मान्यता प्रदान की थी। आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में देश के पराक्रम दिवस का अनुभव कार्यक्रम स्थल में हो रहा है। नेता जी का नारा जय हिंद मां भारती की जयकार भारत माता की जय से पूरा नेताजी सुभाष मैदान गुंजायमान था।





कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार ने किया। जबकि मनोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए नेता जी को याद कर भारतीय नौसेना में अंडमान व निकोबार द्वीप की सेवा को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित राजेश पांडेय ने कहा कि नेताजी आजाद भारत के ऐसे अग्रणी नेता एवं पथप्रदर्शक रहें हैं। जिन्होंने भारत के युवाओं को आजाद भारत के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता प्रदान की।





मौके पर सिद्धनाथ सिंह, कुंदन सिंह, विनय यादव, अवधेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, दया भूषण, किशोर कुमार, उमेश सिंह, केएम सिंह, विरजू कुमार, पंकज सिंह, एसके सिंह, हरी, निरंजन, वेद प्रकाश, संतोष कुमार, प्रकाश पटेल, संजीव कुमार, अमरदीप समद, निरंजन शर्मा, निर्मल कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार, विनेश प्रसाद, परमहंस यादव, नवीन कुमार, गौतम लाल, राजीव कुमार, जसवीर सिंह, निखिल सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।