पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। झारखंड बिहार के प्रादेशिक बैठक में आए माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश भ्रमण करते हुए रांची आये।रांची युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री एवं सचिव हेमंत माहेश्वरी के नेतृत्व में स्थानीय माहेश्वरी भवन में युवा संगठन पूर्वांचल के उपाध्यक्ष महावीर चांडक,प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक साबू,सचिव रुचिर मूंधड़ा का स्वागत किया गया।
शरद सोनी ने अपने विचारों में युवा साथी के लिए परिवार, समाज एवं व्यवसाय में आगे बढ़ने के उत्साह बढ़ाया। कैसे डिजिटल की इस दुनिया में अपनी नयी सोच के साथ औरो को जोड़कर ऊंचाई हासिल कर सकते है,कैसे नई पीढ़ी को सामाजिक दायित्व को समझाते हुए समाज के कार्य में आगे लाना है आदि विषय पर सभी युवा साथियों के साथ विचार विमर्श किया।
इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू,कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू,प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया,रांची सभा अध्यक्ष किशन जी साबु,सचिव नरेंद्र लखोटिया,पूर्व युवा अध्यक्ष अशोक साबू,दीपक जी मारू,रांची निवर्तमान युवा अध्यक्ष सौरभ साबू के साथ पंकज साबू,अंकित काबरा,अंकुर डागा,अंकित मंत्री,कुणाल बोरा,हर्षित चितलांगिया सदस्य उपस्थित रहे।





