प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर ग्राम के समीप रविवार अहले सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार धाधू पंचायत के खरटीया गांव निवासी संदीप तीर्की उम्र लगभग 25 वर्ष बाइक में सवार होकर अपने ससुराल कूडू जाने के लिए घर से निकला था।इसी दौरान चितरपुर के पास अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर मकईयाटाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया और मामले को लेकर छानबीन में जुट गए। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्री को छोड़कर दुनिया से चल बसा।





