प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। भारतीय जनता पार्टी कान्हाचट्टी में सोमवार को भाजपा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं ने अटल के चित्र पर माल्यार्पण किया।





जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि बाजपेई जी जीवन स्वच्छ छवि, मृदुभाषी एवं स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते रहे। उनके कार्यकाल में प्रशासन में पारदर्शिता दिखाई दी। उनकी सबसे बड़ी खूबी थी कि पक्ष या विपक्ष सभी उनका सम्मान करते रहे। उनके व्यक्तित्व का लोहा पूरे विश्व ने माना। भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उनके कार्यकाल में भारत ने नई बुलंदियों को हासिल किया।





मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि छह से 14 साल के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का अभियान वाजपेयी के कार्यकाल में ही शुरू किया गया था।अटल जी के कार्यकाल में ही भारत देश परमाणु शक्ति संपन्न देश बना।भारत में विनिवेश को बढ़ावा दिया, संविधान समीक्षा आयोग का गठन किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पोटा कानून, नई टेलीकॉम नीति एवं देश के विकास के लिए अनेकों कार्य किए गए।





कार्यक्रम में महामंत्री शंकर दयाल सिंह,मंत्री सुशील सिंह, जितेंद्र सिंह,सांसद प्रतिनिधि राम रंजन साव,विक्की सिंह, राजेश सिंह,प्रकाश राम,कृष्णा सोनी,महेंद्र यादव,पप्पू विश्वकर्मा,त्रिलोकी दांगी,प्रिंस केसरी,अवधेश सिंह,पंकज सिंह, सोनू चंद्रवंशी के अलावा अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।