लखनऊ।योगी सरकार में अब माफिआयों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।उमेश पाल अपहरण केस में जहां माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हुई है तो अब माफिया मुख्तार अंसारी पर भी कानून ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।मुख्तार को एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज सोमवार को राजधानी लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।
19 अप्रैल को होगी मामले की अगली सुनवाई
सीबीआई कोर्ट ने आज की सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई के लिए 19 अप्रैल तय कर दी है।बता दें कि मुख्तार के खिलाफ मार्च 2021 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया था,जिसके बाद नवंबर 2021 में बांदा जेल जाकर ईडी के अफसरों ने पूछताछ करने के बाद बयान भी दर्ज किया था। इस मामले में ईडी की टीम मुख्तार के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर चुकी है। मुख्तार के दोनों बेटों के साथ ही भाई अफजाल अंसारी, सिबगतुल्लाह अंसारी और भतीजे से पूछताछ कर चुकी है।





