पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।सोमवार को गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने तीसरे चरण के तहत गोद लिए 80 टीबी मरीजों के बीच निःशुल्क पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन की ओर से वितरित किए गए प्रत्येक किट में च्वयनप्राश, अरहर दाल,चना,गुड़,हरा मूंग,सरसों तेल और हॉर्लिक्स जैसी आहार सामग्रियां शामिल हैं।प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत छः महीने के इलाज के दौरान रोगियों को हर माह पोषक आहार प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली। सबने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले,गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है।





हजारीबाग जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर राजकिशोर जयसवाल ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है,जो प्रशंसनीय और प्रेरक है। अदाणी फॉउंडेशन द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है।





हजारीबाग जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर जयराम कुमार ने बताया कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से अब तक 130 टीबी के मरीजों को गोद लिया जा चुका है,जो अब स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं तीसरे दूसरे चरण के तहत अब 80 मरीजों को लगातार छह महीने तक पोषण आहार प्रदान किए जाएंगे।





इस अवसर पर टीबी विभाग के ट्रेनिंग सुपरवाइजर दीपक कुमार,सीएसआर विभाग के उप प्रबंधक मोहित गुप्ता, एग्जीक्यूटिव अधिकारी तारकेश्वर कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।