प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के बड़की नदी के समीप शनिवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पूरी तरह से पलट गई। इस घटना में कार पर सवार पति पत्नी व दो बच्चे बाल-बाल बच गए।बताया जाता है कि कार में प्रतापपुर थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार के पुत्र अमित कुमार गुप्ता,पत्नी मालती कुमारी,पुत्री मानवी कुमारी व एक बच्चा सवार थे। सभी लोग हजारीबाग से अपने घर प्रतापपुर जा रहे थे।इसी क्रम में गिद्धौर के बड़की नदी के समीप चालक को नींद लग गयी। चालक के नींद लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार के चारों चक्के ऊपर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सभी की स्थिति सामान्य बताई जाती है। उक्त स्थान पर तीखी मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटना होते रहता है। ग्रामीणों ने वैसे जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग किया है।