संवाददाता,महगामा। अनुमंडल पदाधिकारी महागामा राजीव कुमार द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के यशोधवला पैक्स चंदा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया जहां किसानों द्वारा सरकारी मूल्य पर अपना धान दिया जाना प्रारंभ हो गया है।
बताते चलें कि विगत वर्ष क्षेत्र में खरीफ फसल के मारे जाने के बाद यसोधवला पैक्स में किसी भी किसान द्वारा अपना धान नहीं दिया गया था,जबकि बिगत अगले वर्ष से पूर्व यशोधवला पैक्स में किसानों द्वारा रिकॉर्ड धान की बिक्री की गई थी और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।
यशोदा वाला पैक्स के अध्यक्ष रंजन सिंह द्वारा बताया गया कि इस वर्ष यशोधवला पैक्स को तीस हजार क्विंटल धान खरीददारी का लक्ष्य दिया गया है जो लक्ष्य पूरा होने के उपरांत पुनः बढ़ाया जा सकता है। उसके द्वारा यह भी बताया गया कि सामान्य धान की कीमत किसानों को प्रति क्विंटल दो हजार तीन सौ रुपए जबकि ए ग्रेड धान की कीमत 2320 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकार भुगतान करेगी।
आज के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने वालों में अनुमंडल पदाधिकारी महागामा राजीव कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ठाकुर गंगटी,आलोक,वरुण केसरी,बीसीओ किशोर कुमार सिन्हा,प्रभारी प्रखंड प्रमुख कुंदन कुमार महतो,पंचायत सचिव सह जनसेवक फ्रांसिस खालको प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास रोबोट,सोरेन चंदा पंचायत के उप मुखिया सिकंदर महतो के साथ ही बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





