प्रतिनिधि,बरकट्ठा।कोडरमा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को मिली रिकॉर्ड मतों से जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरकट्ठा स्थित दिव्य कल्याण आश्रम परिसर में मिठाइयां बांटी और जमकर खुशियां मनाई।मौके पर विधायक अमित कुमार यादव मौजूद थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने बरकट्ठा जीटी रोड पर विजयी जुलूस निकाल कर खुशियां मनाते हुए खुब झुमे और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।





विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यह जीत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है। भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि कोडरमा लोकसभा में एक बार फिर भाजपा की बंपर जीत मिली है। उन्होंने कहा कि जीत से क्षेत्र में विकास कार्य को गति मिलेगी साथ ही केंद्र में मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनकर भारत की नई गाथा लिखी जाएगी।





विजयी जुलूस में बरकट्ठा भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक,भोला प्रसाद,अनिल कुमार आजाद,कुलदीप पाण्डेय,केदार साव,भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता,संजय यादव,नरेश प्रसाद,राजकुमार मंडल,रीतलाल प्रसाद,मुकेश यादव,बिरेंद्र मेहता,राजकुमार यादव,सरयू यादव,बिंदु सोनी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।