प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन के दिशा निर्देश पर रविवार को पिपरवार पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान करीब 75 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई।





वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पिपरवार थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, लाइसेंस की जांच की गई।





पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहनना जरूरी है।