अमन और शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील





आपसी भाईचारा के साथ मनाए बकरीद का त्यौहार:एसडीपीओ





प्रतिनिधि,बालूमाथ। बकरीद त्यौहार को लेकर बालूमाथ थाना परिसर में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।





बैठक को संबोधित करते हुए। एसडीपीओ ने कहा कि प्रखंड में अमन-चैन का माहौल बना रहे। उसके लिए सभी लोगों को बकरीद का त्यौहार मिलजुल कर मनाने की आवश्यकता है कोई भी ऐसा मैसेज सोशल मीडिया में ना डालें जिससे किसी के धर्म में ठेस पहुंचे।





बीडीओ सोमा उरांव ने कहां की उन्माद फैलाने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूवा ने कहा कि गलत अफवाह फैलाने वाले सोशल साइट पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।





भाजपा नेता शैलेश सिंह ने कहा कि हम दोनों समाज को आज के परिवेश में मिलजुल कर रहने की आवश्यकता है। खासकर युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने की आवाश्यक है।





बैठक में मोहम्मद इमरान,सहेन्दर राम,राजद नेता श्याम सुंदर यादव, मोहम्मद अख्तर, हरिहर यादव, राजेश यादव, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद मुमताज,जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।