अरमेदाग गांव में आयोजित देवी प्राण प्रतिष्ठा सह चण्डी महायज्ञ में निकली भव्य कलश यात्रा
भक्ति धार्मिक आयोजन से लोगों के मन मस्तिष्क को शांति मिलती है: बिरजू तिवारी
प्रतिनिधि,चतरा। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत अरमेदाग गांव में आयोजित ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह चण्डी महायज्ञ का कलश यात्रा रविवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी शामिल हुए।बिरजू तिवारी के आगमन पर यज्ञ समिति के सम्मानित सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि बिरजू तिवारी समेत पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के बीच कलश का वितरण किया।
गाजे-बाजे के साथ अरमेदाग दुर्गा मंडप से निकली कलश यात्रा पूरे अरमेदाग गांव भ्रमण करते हुए अरमेदाग गांव स्थित नदी तट पहुंची। यहां यज्ञाचार्य एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु छोटे बच्चों ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
मौके पर बिरजू तिवारी ने कहा कि भक्ति धार्मिक आयोजन से लोगों के मन मस्तिष्क को शांति मिलती है। धार्मिक ग्रंथों के श्लोक सुनने से वातावरण में शुद्धि आती हैं मन स्वच्छ हो जाता है। धार्मिक ज्ञान से आत्मा शुद्ध होती है और बुरे विचार मन मस्तिक से समाप्त हो जाती है। ऐसे आयोजनों से गांव-घर और समाज में पवित्रता आती है, जो सुख शांति का आधार है।
इस अवसर पर आदित्य यादव,बसदेव यादव,गणेश यादव,सुनील केसरी,संतोष यादव, गोरे लाल यादव,छोटे लाल यादव,पवन गुप्ता,प्रकाश कुमार यादव,मुकेश प्रजापति, अरविंद सिंह, बैजनाथ यादव, महावीर यादव समेत सैकड़ों भक्त जन उपस्थित थे।





