पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,सिमरिया,चतरा। जिले के सिमरिया प्रखंड के डाक बंगला में सोमवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमडी फारूक अंसारी की अध्यक्षता में बैठक किया गया।उन्होंने बताया कि मैं जहां तक जनता हूं कि अब तक किन्हीं के द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस नहीं मनाया है। कई वर्षो बाद चतरा जिला में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जा रहा है,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चतरा अल्पसंख्यक जिला प्रभारी मोहम्मद इम्तियाज अंसारी एवं चतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे शामिल हुए।
मौके पर कांग्रेस महासचिव के कौसर, सेवादल जिला अध्यक्ष राजन पांडे,कार्यालय प्रभारी अजीमुद्दीन ख्वाजा , कांग्रेस मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, सत्येंद्र दास,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





