अवैध करोड़ों रुपयों को लेकर मंत्री के बारे में झूठी खबर फैलाना गलत है:कांग्रेस जिलाध्यक्ष
दाऊद मरांडी ने किया घर वापसी
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित अन्य मौजूद थे। वही पार्टी में पुनः दाऊद मरांडी ने घर वापसी किया।
दाऊद मरांडी ने कहा कि दिग्भ्रमित होने के कारण मैं एआईएमआई पार्टी में चला गया था।अब कांग्रेस पार्टी में ही रहकर इंडिया प्रत्याशी विजय हांसदा को जीतने का काम करूंगा। वही जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि मंत्री आलमगीर आलम पार्टी के एक बेहतरीन नेता है, वो खुद जमीदार घराने से है, जो कैश बरामदगी हुई है वो अभी जांच का विषय है,लेकिन विगत कई दिनों से उनको लेकर झूठी खबर फैलाना गलत है, वो एक बेहतरीन छबि के व्यक्ति है। कांग्रेस पार्टी उनके मंत्री पद को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं किया है। मोदी ने जानबूझ कर जांच एजेंसी के द्वारा उनको फसाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी अपने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के लिए पूरी मेहनत कर रही है। इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।





