पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।राज्य में एनजीटी लागू है।ऐसे में बालू का उत्खनन या बिना अनुमति के स्टॉक जमा करना गैर कानूनी माना जायेगा।उक्त बाते सीओ रामनारायण खलखो ने विशेष बातचीत में कही।
सीओ रामनारायण खलखो ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन या ढुलाई को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है, जिसमें कई सफलताएं भी मिली हैं।कई ट्रैक्टर जब्त कर कारवाई भी की गयी है।बाबजूद बालू की ढुलाई और भंडारण की सूचना मिल रही है।सीओ ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस संबंध में जल्दी ही औचक निरीक्षण किया जायेगा। यदि बिना दस्तावेज के बालू का भंडारण पाया गया तो भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने अवैध बालू ढुलाई करने वाले वाहन चालकों से भी ऐसी गतिविधियों को बंद करने का सलाह दिया है।





