प्रतिनिधि,बड़कागांव। होली के त्यौहार को देखते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में विगत 3 दिनों से अवैध शराब को लेकर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। सोमवार को बादम एवं गोंदलपुरा, हाहे, बलोदर एवं बाबू पारा गांव में छापेमारी की गई,जिसमें कई भट्टी एवं 2 क्विंटल जावा महुआ को पुलिस ने नष्ट कर दिया है।बड़कागांव पुलिस को सूचना मिली थी प्रखंड के कई गांव में अवैध रूप से देसी महुआ शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिसे देखते हुए करवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जहां भी अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, उस पर करवाई की जा रही है।जो भी पकड़े जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में मुख्य रूप से एसआई चनेश्वर किस्कु के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थी।





