प्रतिनिधि,गिरिडीह। रविवार को आईआरपीसी द्वारा आईआरपीसी लाइब्रेरी में अध्यक्ष शादाब अहमद की उपस्थिति में निशुल्क दांत जांच का शिविर लगाया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगो ने इसका लाभ उठाया।लाभुकों मे महिला, पुरुष, बच्चे, एवं वृद्ध लोगों नें अपने-अपने दाँतो का जांच कराए एवं चिकित्सा द्वारा परामर्श मुफ्त मे दवाइयां भी दी गई।





शिविर में जांच के क्रम में चिकित्सा ज़ाहिद इकबाल ने कई लोगो को नशा एवं गुटखा का प्रयोग नहीं करने को कहा और इससे हो रही गंभीर बीमारी जो दाँतों के जरिये हो रहे हैं, इससे बचने की भी सलाह दी। कहा कि यह एक जानलेवा बीमारी है। वहीं मौके पर आईआरपीसी अध्यक्ष शादाब अहमद ने भी कहा कि नशा एवं गुटखा के प्रयोग से लोग बीमार हो रहे हैं, लोगों से कहा नशा एवं गुटखा की आदत जानलेवा बीमारी है, इससे बचना चाहिए।कहा इस्लाम मे नशा हराम बताया है इसलिए इससे बचना बहुत जरूरी है और नशा से समाज मे बुराई भी फैलती है और पूरे भारत मे इसका असर देखा जा रहा है, हम सभी को चाहिए कि भारत एक नशा-मुक्त देश बने इसमे हम सभी का योगदान होना अनिवार्य है तथा ऐसे कामों मे सहयोग करे।उन्होने कहा कि आईआरपीसी हमेशा सामाजिक काम मे आगे रहती है और समाज मे रह रहे अलग-अलग स्थानो मे गरीब एवं असहाय लोगो के लिए हमेशा तत्पर रहती है।





अध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि ऐसे सामाजिक कामो से समाज मे एकता वा अखंडता बनी रहती है।मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रबन्धक इमरान आलम, हाजी आफताब अहमद, हाजी रिज़्वान अहमद, मीडिया प्रभारी गुलाम मुस्तफा, शाहबाज़ फजली, मो टूफ़ी, फैजान इकबाल,मो आसिफ,वार्ड पार्षद सैफ आली गुड्डू, वार्ड पार्षद बुलंद अख्तर रूमी,हरी लाल,मो अदनान,सतीश कुमार भट,हेमलाल साहू, राम नारायण किस्कू, निर्मल विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।