प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा) । पिपरवार क्षेत्र के आईआरबी 3 कैंप में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता डीएसपी श्रीराम समद और संचालन शमशेर खान ने किया।इस समारोह के दौरान हवलदार के पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले जवान जीतन राम और रघुनंदन रजक का स्वागत माला पहना कर किया गया।





इस अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों ने सेवानिवृत्त हवलदार की व्यवहार कुशलता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से उपहार सौंपकर दोनों को सम्मानित किया।





इस अवसर पर डीएसपी जितेन्द्र कुमार, डीएसपी आर टोप्पो, मोहन प्रसाद, रंजीत कुमार, सत्येन्द्र मिश्रा, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश यादव उपाध्यक्ष शमशेर खान, मंत्री सुजीत कुमार, संयुक्त मंत्री सुशील कुमार पांडेय, प्रहलाद सिंह, संजय यादव, सुशील कुमार, कन्हैया कुमार, बिजेंद्र चौबे, जितेंद्र शुक्ला समेत अन्य लोग उपस्थित थे।