आईएनडीआईए का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा:सुबोधकांत सहाय
रांची।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में आईएनडीआईए (इंडिया) के बैनर तले घटक दलों की बैठक को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक अंसारी की अध्यक्षता में हुई।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोकतंत्र की गला घोट रही है। मोदी सरकार के हाथों लोकतंत्र संविधान अब तो देश के सांसद भी सुरक्षित नहीं है । संसद के अंदर तांडव मचाने वाले तत्वों को बचाने के लिए 151 सांसदों को निष्कासित कर दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।देश में आपातकाल की स्थिति है।सदन में जबरदस्ती गैर कानूनी सभी फैसले लिए जा रहे हैं। गैर संवैधानिक तरीके से देश के विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है।आने वाले दिन महागठबंधन इंडिया मजबूती तरीके से लोकतंत्र देश की हिफाजत के लिए संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र सिंह,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, अजय कुमार सिंह,राकेश किरण महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक अंसारी, जिला सचिव हेमलाल महतो,माले भुवनेश्वर केवट, राजेश यादव, आम आदमी पार्टी के अविनाश नारायण ,संतोष कुमार रजक, जेडीयू के सागर कुमार , टीएमसी के संजय कुमार पांडे, तेतर महतो विनोद लहरी, सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह बेनी ,समीर दास, नागेंद्र चौधरी ,उदयभान सिंह, धर्मेंद्र महतो, रामनंदन प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।





