पूूसू प्रतिनिधि, पटमदा/ जगन्नाथपुर। पटमदा प्रखंड के +2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं 500 छात्र-छात्राओं ने मिलकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्रभात फेरी निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सत्र समाप्ति के बाद रैली निकालकर कटिन बाजार, गोपालपुर, बांगुड़दा आदि गांव में मतदाताओं को जागरूक किया। सभी ने प्रभात फेरी मे ‘न लेंगे किसी से नोट, सोच समझकर देंगे वोट, आईपीएल देखेंगे प्यार से, वोट देंगे अधिकार से’ जैसे गगनभेदी स्लोगन लगा कर लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम को अभिभावक एवं चौक चौराहे के लोगों ने जमकर सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारी प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ, विवेकानंद दरीपा, रथूनाथ महतो, संगीता मुर्मू, रूपेश कुमार, जयंत रजक, प्राण कृष्ण, सुब्रत कुमार, तिलोतमा कुमारी, कृष्ण कुमार, अभिनव कुमार, किंगशुक गोस्वामी, श्रीराम मंडल,अर्पिता मिश्रा सहित 500 की संख्या में छात्र -छात्राओं का अहम योगदान रहा।



जगन्नाथपुर मे भी छात्रों ने निकाली रैली



जगन्नाथपुर प्रखंड के राजकीय रास्सेल उच्च विद्यालय प्लस टू, कस्तुरबा गांधी उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई जो जगन्नाथपुर बस स्टेट चौक, शिव मंदिर टोला, नायक टोली, बास्टम टोला, सिद्धिविनायक रोड होते हुए जगन्नाथपुर पेट्रोल पंप से निकल कर वापस अपने-अपने विद्यालय पहुँचे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में मतदाना बैनर लिए वोट देने की अपील की। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन लिखा था। रास्सेल विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा जोंको ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना चाहिए। देश के हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी 13 मई को अपना मतदान जरूर करें।